जननायक को “भारत रत्न” , किसने क्या कहा !
जननायक को “भारत रत्न” , किसने क्या कहा !

KAROORI THAKUR
KarpooriThakurNews: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के अलावा बसपा संस्थापक कांशी राम और क्रांतिकारी समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के भी मरणोप्रांत भारत रत्न.
जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती से पहले भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न देने का एलान किया गया है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं OBC राजनीति के सूत्रधार कहे जाने वाले कर्पूरी को भारत रत्न मिलने की खबर पर तमाम राजनेताओं के बयान सामने आ रहे हैं .
सामाजिक न्याय के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर : नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्याय का मसीहा बताते हुए कहा कि उनकी जन्म-शताब्दी के अवसर पर उनको भारत रत्न देने का निर्णय देशवासियों को गौरवान्वित करेगा.
मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार ने समाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उनकी जन्म-शताब्दी के अवसर पर यह निर्णय देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है। पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए कर्पूरी… pic.twitter.com/hRkhAjfNH3
— Narendra Modi (@narendramodi) January 23, 2024
डर ही सही राजनीति को दलित बहुजन सरोकार पर आना ही होगा : लालू प्रसाद यादव
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा है कि उनके राजनीतिक और वैचारिक गुरु कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न बहुत पहले ही मिलना चाहिए था. सोशल मी
डिया X पर उन्होंने लिखा कि डर से सही राजनीति को दलित बहुजन सरोकार पर आना ही होगा.
मेरे राजनीतिक और वैचारिक गुरु स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न अब से बहुत पहले मिलना चाहिए था। हमने सदन से लेकर सड़क तक ये आवाज़ उठायी लेकिन केंद्र सरकार तब जागी जब सामाजिक सरोकार की मौजूदा #बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना करवाई और आरक्षण का दायरा बहुजन हितार्थ बढ़ाया। डर ही सही… pic.twitter.com/aWLctAMKuX
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 23, 2024
वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है. इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद : नीतीश कुमार
जननायक को भारत रत्न से नवाजे जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि ये फैसला वर्षों की मांग पूरी होने जैसा है.
पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है। स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 23, 2024
लालू – नीतीश ने जो खुद मंत्री होते नही किया , वो नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया : सुशील मोदी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव और नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बरसों तक सरकार में रह कर उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिलाने के लिए कुछ पहल नही की. आज प्रधानमंत्री ने जननायक को भारत रत्न दे कर बिहार के 36 प्रतिशत अतिपिछड़ों को सम्मान दिया है .
#WATCH | On Karpoori Thakur being awarded the Bharat Ratna, BJP MP Sushil Modi says, "Narendra Modi has done that historic work which no other PM could do till date. Son of an OBC – Narendra Modi – has honoured a crusader of OBC with the Bharat Ratna. Nitish Kumar and Lalu Yadav… pic.twitter.com/NXjw8c94nQ
— ANI (@ANI) January 23, 2024
जातिगत जनगणना ही सही मायने में जननायक कर्पूरी ठाकुर और उनके संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने भी X पर ट्वीट कर कर्पूरी ठाकुर को अनमोल बताते हुए उनको “भारत रत्न” दिए जाने के फैसले का स्वागत किया है. हालांकि उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना ही कर्पूरी के संघर्षों को श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने कहा कि देश को अब ‘सांकेतिक राजनीति’ नहीं ‘वास्तविक न्याय’ चाहिए.
सामाजिक न्याय के अप्रतिम योद्धा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म शताब्दी पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह निश्चित ही भारत के अनमोल रत्न हैं और उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के फैसले का स्वागत है।
2011 में हुई सामाजिक और आर्थिक जातीय जनगणना के नतीजों को भाजपा… pic.twitter.com/uilmw3ynsS
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 24, 2024
हमारी दशकों पुरानी मांग पूरा करने पर भारत सरकार को साधुवाद : तेजस्वी यादव
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने X पर वीडियो जारी करते हुए लिखा है कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना उनकी दशकों पुरानी मांग रही है.उन्होंने बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह का अपना एक छोटा भाषण भी साझा किया है जिसमे वो प्रधानमंत्री से कर्पूरी ठाकुर के लिए भारत रत्न की मांग कर रहे हैं.
वंचित, उपेक्षित, उत्पीड़ित और उपहासित वर्गों के पैरोकार, महान समाजवादी नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की हमारी दशकों पुरानी मांग पूरी होने पर अपार खुशी हो रही है। इसके लिए केंद्र सरकार को साधुवाद। #KarpooriThakur #Bihar https://t.co/NvzgEbXVyG pic.twitter.com/8aqxrQ9zy4
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 23, 2024